छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए 334 इंजेक्शन वेल बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर यह अभियान आधुनिक तकनीक के सहारे चलाया जा रहा है। जिले में पहली बार युक्तधारा पोर्टल और भुवन ऐप से फ्रैक्चर जोन की पहचान कर इन वेलों का निर्माण किया जा रहा है। इन वेलों के जरिए बारिश का पानी सीधे जमीन के भीतर पहुंचाकर भू-जल रिचार्ज सुनिश्चित किया जाएगा। कलेक्टर ने 12 उद्योगों से 334 स्थलों पर इंजेक्शन वेल बनाने में सहयोग मांगा है। इसके अलावा नरेगा के तहत मिनी पार्कुलेशन टैंक भी बनाए जा रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि इस पहल से वर्षा का अधिकतम पानी संरक्षित होगा और भविष्य में जल संकट से निपटने में मदद मिलेगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़कर प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जा रहा है।
Source: Source