बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में हार्वेस्टर चालक के साथ मारपीट कर लूट की घटना हुई। हरमेन्द्र साहू देर रात खाना लेने के लिए बाइक से ढाबे की ओर जा रहे थे। तभी मोपका-सेंदरी बाईपास मोड़ के पास चार नकाबपोश युवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। नहीं रुकने पर बदमाशों ने लात मारकर बाइक गिरा दी। इसके बाद बेल्ट, लात और घूंसों से जमकर पिटाई की। आरोपियों ने हरमेन्द्र की जेब से 10 हजार रुपए नकद और मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। हरमेन्द्र घायल अवस्था में किसी तरह खेत पहुंचे, जहां साथियों ने उन्हें सिम्स अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। हरमेन्द्र धान कटाई के लिए बिलासपुर आए थे और रात को हार्वेस्टर खराब होने के कारण वे बाहर निकले थे।
Source: Source