पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक कुल 4.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही धीरे-धीरे बढ़ रही है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान के दौरान जन सुराज और भाजपा समर्थकों के बीच विवाद की घटना सामने आई। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद झड़प हुई, जिसे पुलिस ने तत्काल नियंत्रित कर लिया। घटना के बावजूद मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रही। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और बिना किसी भय के मतदान करने की अपील की है। निर्वाचन अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मतदान समाप्त होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Source: Source