उत्तर प्रदेश के बरेली में एक खौफनाक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। दूसरे धर्म के युवक से बेटी के फोन पर बात करने से नाराज पिता और भाइयों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पीड़िता की उम्र सिर्फ 18 वर्ष थी। इसके बाद आरोपियों ने इसे बीमारी का रूप देकर चुपचाप अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। लेकिन उनकी यह साजिश सफल नहीं हो पाई और पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य नष्ट करने की धाराएं लगाई हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लोग सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।
Source: Source