गुरदासपुर के बटाला में आढ़ती के घर पेट्रोल बम फेंकने और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के गुर्गे हैं। आरोप है कि गैंगस्टर ने आढ़ती से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं मिलने के बाद आढ़ती को डराने के लिए उसके घर पर हमला किया गया। आरोपियों ने घर पर फायरिंग करने के साथ पेट्रोल बम भी फेंका था। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों शूटरों ने वारदात के लिए 20 हजार रुपये लिए थे। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। बटाला के SSP डॉ. महताब सिंह ने मामले की जानकारी दी। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संपर्कों का पता लगाने में जुटी है। मामले में विदेशी हैंडलर की भूमिका और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर होगी।
Source: Source