एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में माता-पिता अपनी बेटी को एयर होस्टेस की वर्दी में अचानक देखकर हैरान रह जाते हैं। उन्हें पहले बताया गया था कि बेटी की ड्यूटी किसी दूसरी फ्लाइट में है। लेकिन विमान में चढ़ते ही उन्होंने अपनी बेटी को वहीं काम करते देखा। उसे सामने देखकर दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भावुक पल के बीच मां ने मुस्कुराते हुए सबसे पहले पूछा, ‘झूठ क्यों बोली?’ बेटी ने यह सरप्राइज अपने माता-पिता को खुश करने के लिए दिया था। विमान में मौजूद यात्रियों ने भी इस भावनात्मक पल का आनंद लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा और साझा किया जा चुका है। लोग इस खूबसूरत सरप्राइज और परिवार के भावनात्मक जुड़ाव की जमकर सराहना कर रहे हैं।
Source: Source