फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में लापता कृष्ण कुमार की स्कूटी तिगांव पुल के पुराने पुल के पास मिली है। स्कूटी में चाबी लगी हुई थी और आसपास कृष्ण कुमार का कोई पता नहीं चला। स्कूटी मिलने के बाद उसके नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। कृष्ण कुमार की उम्र करीब 38 से 40 वर्ष बताई गई है। वह बल्लभगढ़ की श्याम कॉलोनी का रहने वाला है। परिजनों के अनुसार वह 6 अगस्त की शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। करीब छह दिन बाद तिगांव पुल के पास उसकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने नंबर प्लेट के आधार पर स्कूटी मालिक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिवार के मुताबिक कृष्ण कुमार लंबे समय से बीमार था और डायबिटीज से पीड़ित था। परिजनों ने नहर में उसकी तलाश के लिए SDRF टीम तैनात करने की मांग की है। पुलिस ने SDRF को सूचना देकर तलाश की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source: Source