फरीदाबाद जिला प्रशासन 25 जुलाई को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत महोत्सव आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम सत्ययुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होगा। आयोजन की जिम्मेदारी MY भारत फरीदाबाद को सौंपी गई है। महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में युवाओं को नशा मुक्त युवा और विकसित भारत का संकल्प दिलाया जाएगा। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसमें भाग ले सकेंगे। युवाओं के लिए डांस, म्यूजिक, पेंटिंग, भाषण और रील मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। प्रशासन ने युवाओं, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों से अभियान में भाग लेने की अपील की है।
Source: Source