फरीदकोट बार एसोसिएशन ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) नीति के विरोध में आंदोलन तेज कर दिया है। वकील 7 जुलाई से अदालतों का बहिष्कार कर हड़ताल पर हैं। 20 जुलाई से क्रमवार भूख हड़ताल भी शुरू की गई है। इसी कड़ी में वकीलों ने शहर में वाहनों के साथ रोष मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरजंगपाल ने बताया कि पिछले 16 दिनों से अदालतों का कामकाज प्रभावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि LADC नीति के तहत गंभीर मामलों के आरोपियों को सरकारी खर्च पर कानूनी सहायता दी जा रही है। वकीलों का कहना है कि इससे अपराधियों को फायदा मिल सकता है। उन्होंने दावा किया कि इस व्यवस्था से कानून का डर कम होने और अपराध बढ़ने की आशंका है। एसोसिएशन ने कहा कि यह नीति स्वतंत्र वकालत के पेशे को भी प्रभावित कर सकती है। वकीलों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में भी भूख हड़ताल शुरू करने की बात कही है।
Source: Source