पंजाब के फरीदकोट में कोटकपूरा रोड पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये युवक कोटकपूरा से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, उनकी बाइक सड़क के बीचों-बीच खड़े एक खराब ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। मृतकों की पहचान डोगर बस्ती निवासी नवजोत सिंह (30), रवि (28) और जसविंदर जस्स (24) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि ट्रक चालक ने वाहन को सड़क पर खड़ा करने के बावजूद न तो इंडिकेटर ऑन किए थे और न ही कोई चेतावनी संकेत या रिफ्लेक्टर लगाया था, जिससे अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source: Source