फरीदकोट नगर कौंसिल चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कुल 25 वार्डों में आम आदमी पार्टी को 10, कांग्रेस को 8 और शिरोमणि अकाली दल को 7 सीटें मिली हैं, जबकि अध्यक्ष बनने के लिए 13 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में सभी दल अन्य पार्षदों का समर्थन जुटाने के लिए जोड़तोड़ में लगे हुए हैं। पिछले कार्यकाल में कांग्रेस का कौंसिल पर कब्जा था, लेकिन इस बार मुकाबला बेहद कड़ा हो गया है। आप विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जबकि विपक्षी दलों का दावा है कि समर्थन को लेकर अंदरूनी बातचीत चल रही है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि नगर कौंसिल की सत्ता किस दल के हाथ आती है।
Source: Source