छत्तीसगढ़ के पेंड्रारोड स्थित एसडीएम कार्यालय परिसर के ट्रेजरी गार्ड रूम में एक कोबरा सांप घुसने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना के समय कमरे में मौजूद दो आरक्षक सुरक्षित बच गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सर्प मित्र को सूचना दी, जिसके बाद द्वारिका कोल ने मौके पर पहुंचकर सावधानी से कोबरा का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। मानसून के दौरान सांपों के रिहायशी और सरकारी क्षेत्रों में आने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से बारिश के मौसम में सतर्क रहने और आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की है।
Source: Source