बिलासपुर में 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां 250 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि होंगे। पीएम मोदी वर्चुअल संबोधित करेंगे और 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले को संबोधित करेंगे। इस मौके पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी और अन्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे। देश भर में 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। रोजगार मेला शुरू होने के बाद से अब तक 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। यह 19वां रोजगार मेला देश भर के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
: Source