मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। अजयगढ़ थाना क्षेत्र में कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंस गई, जिसमें 5 मजदूर मलबे में दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अब तक 1 मजदूर का शव बरामद किया गया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया है। मजदूरों को बचाने के लिए स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और जांच में जुटे हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Source: Source