पंजाब के पठानकोट स्थित श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल की एक सेवानिवृत्त शिक्षिका ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिटायर्ड टीचर किरण कपूर ने स्कूल मैनेजमेंट, प्रिंसिपल और अन्य अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने धोखाधड़ी, विश्वासघात, गलत सर्विस रिकॉर्ड और EPF गबन जैसे आरोप लगाए हैं। शिक्षिका ने 22 जुलाई 2026 को SSP को शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि 2014 से 2022 तक PF के नाम पर उनसे नकद राशि वापस ली जाती थी। उन्होंने दावा किया कि स्कूल के कई कर्मचारियों का PF जमा नहीं किया गया। किरण कपूर के अनुसार, 2022 तक 125 कर्मचारियों में से केवल 35 का ही PF जमा हो रहा था। उन्होंने अपने बकाया PF, वेतन, सिक्योरिटी और 16 साल की ग्रेच्युटी की मांग की है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने सभी आरोपों को खारिज किया है। प्रबंधन का कहना है कि वैध बकाया राशि देने से इनकार नहीं किया गया है और दस्तावेज मिलने पर भुगतान किया जाएगा।
Source: Source