बिहार की राजधानी पटना से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। पटना स्नातक सीट से चुनाव लड़ रहे नीरज कुमार को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। घटना ऐसे समय सामने आई है, जब बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां जारी हैं। उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Source: Source