पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने 4 नगर कौंसिलों के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन चुनावों में दीनानगर, गुरदासपुर, कादियां और शाम चौरासी नगर कौंसिल शामिल हैं। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी और 3 जून तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 4 जून को होगी। मतदान 13 जून को होगा और मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन वोटों की गिनती की जाएगी। आयोग ने चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध मुकम्मल कर लिए हैं।
Source: Source