पंचकूला जिले में चंडी मंदिर टोल प्लाजा के पास एक सड़क हादसे में घायल युवती को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जीवनदान दिया है। सांसद शर्मा पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में आयोजित मैंगो मेले से वापस लौट रहे थे, तभी उन्होंने टोल के समीप घायल युवती को सड़क पर पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए घायल युवती को अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने चिकित्सकों से युवती के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। सांसद ने युवती के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उपस्थित लोगों को भी प्रेरित किया। उन्होंने आमजन से अपील की कि सड़क हादसों के समय घायलों की मदद करना हर नागरिक का कर्तव्य है। समय पर अस्पताल पहुंचने से किसी की कीमती जान बचाई जा सकती है। सांसद के इस संवेदनशील व्यवहार की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। घायल युवती को समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह घटना समाज में अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक मिसाल के रूप में देखी जा रही है।
Source: Source