पंचकूला के मोरनी क्षेत्र के जंगलों में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली और जंगल के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। दूर-दूर तक धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और पर्यटकों में चिंता फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग सूखी घास, झाड़ियों और पेड़ों को अपनी चपेट में लेती हुई तेजी से आगे बढ़ रही थी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर गर्मी और शुष्क मौसम को इसकी एक मुख्य वजह माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू इस दौरान एक युवक द्वारा आग बुझाने का प्रयास करने का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक आग पर काबू पाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की है। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। प्रशासन ने लोगों से जंगलों में आग से बचाव संबंधी सावधानियां बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को देने की अपील की है।
Source: Source