करनाल के घरौंडा स्थित सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में नेपाल के गंडकी प्रांत के स्यांगजा जिले से आए प्रतिनिधिमंडल ने अध्ययन दौरा किया। प्रतिनिधियों ने केंद्र में अपनाई जा रही आधुनिक कृषि और बागवानी तकनीकों का निरीक्षण किया। उन्हें पॉलीहाउस, नेट हाउस, ग्रीनहाउस, ड्रिप सिंचाई, फर्टिगेशन, हाइड्रोपोनिक्स और मिट्टी रहित खेती जैसी तकनीकों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उच्च मूल्य वाली सब्जियों के उत्पादन, नर्सरी प्रबंधन, ग्राफ्टिंग और जल संरक्षण आधारित कृषि पद्धतियों के बारे में भी बताया। नेपाल प्रतिनिधिमंडल ने इन तकनीकों को अपने क्षेत्र में लागू करने की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रतिनिधियों ने इंडो-इजराइल कृषि परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि इनसे नेपाल में सतत कृषि और सब्जी उत्पादन को बढ़ावा मिल सकता है। केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने आधुनिक कृषि मॉडल और किसान प्रशिक्षण व्यवस्था में विशेष रुचि दिखाई।
Source: Source