पंजाब के नूरमहल में घरेलू कलह और कथित मारपीट से परेशान एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जालंधर के मॉडल टाउन निवासी सरबजीत कौर के रूप में हुई है। महिला के भाई ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। उसने बताया कि सास, ससुर और ननद भी पति का साथ देते थे। सरबजीत कौर की शादी वर्ष 2012 में बलविंदर कुमार के साथ हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय बेटा और 9 वर्षीय बेटी शामिल हैं। परिजनों के अनुसार 18 जुलाई को भी महिला के साथ मारपीट की गई थी। 20 जुलाई को महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद परिवार मौके पर पहुंचा, जहां शव चारपाई पर मिला। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ननद की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
Source: Source