नूंह जिले में 15 मई से चल रही ब्रज 84 कोस परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से बचाने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है। डीसी अखिल पिलानी ने परिक्रमा मार्ग का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पेयजल, चिकित्सा, बिजली, सफाई और अन्य सुविधाओं का मौके पर निरीक्षण किया। डीसी ने अधिकारियों को लापरवाही न करने के निर्देश दिए। परिक्रमा मार्ग पर लगभग 15 स्थानों पर पेयजल टैंकर लगाए गए हैं। जिला प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। परिक्रमा मार्ग के आसपास 2 एंबुलेंस 24 घंटे तैनात हैं।
Source: Source