नवा रायपुर में बुधवार को चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना छत्तीसगढ़ मंत्रालय महानदी भवन के पास हुई। बस में कई कर्मचारी सवार थे। बस के पिछले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं देखकर बस में बैठे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आग तेजी से फैलने लगी। कई कर्मचारियों ने बस से उतरकर अपनी जान बचाई। कुछ कर्मचारियों ने बस से कूदकर खुद को सुरक्षित किया। घटना के दौरान कर्मचारियों में दहशत का माहौल रहा। आग लगने के कारण बस को नुकसान पहुंचा। हादसे में कर्मचारियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
Source: Source