छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आदिवासी समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होने पर समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने सिटी कोतवाली थाना परिसर में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि आदिवासी सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक थाना परिसर में तनाव बना रहा। बाद में पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। अब देखना यह है कि पुलिस कितनी जल्द FIR दर्ज करती है। आदिवासी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।
Source: Source