दिल्ली के जगतपुरी इलाके में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मथुरा से पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हॉलीवुड क्राइम सीरीज ‘द स्टेयरकेस’ से प्रभावित था। उस पर प्रॉपर्टी विवाद के चलते पहले से साजिश रचकर हत्या करने का आरोप है। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी हथियार ठिकाने लगाकर फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 12.75 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में हत्या की पूरी योजना और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Source: Source