एक फिलिस्तीनी पत्रकार की दो तस्वीरों ने इज़राइली हिरासत से जुड़े गंभीर मानवीय मुद्दों को उजागर किया है। पत्रकार बानी मुफलेह को जून 2025 में इज़राइली अधिकारियों ने प्रशासनिक हिरासत में लिया था। उन्हें जनवरी 2026 में रिहा किया गया। फिलिस्तीनी प्रिजनर्स सोसाइटी (PPS) के अनुसार, रिहाई के दो दिन बाद उन्हें गंभीर ब्रेन हैमरेज हुआ। उनकी हालत बेहद नाजुक होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनकी कई सर्जरी की गईं। संगठन का दावा है कि उनकी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं हिरासत के दौरान हुई परिस्थितियों से जुड़ी थीं। फिलहाल उनका इलाज जारी है। इस घटना ने हिरासत में बंद लोगों के स्वास्थ्य और मानवाधिकारों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान आकर्षित हो रहा है।
Source: Source