दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम डूमर में 25 जून की देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। पानी टंकी के पास सो रहे 25 वर्षीय चेतन ठाकुर की अज्ञात हमलावर ने भारी वस्तु से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही रैनू राम यादव (22) को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार तथा अन्य साक्ष्यों को बरामद करने के लिए जांच जारी रखी है। इस जघन्य वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़े हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके।
Source: Source