दुर्ग जिले के रसमड़ा-पिपरछेड़ी क्षेत्र में शिवनाथ नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक केरल का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वह अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गया और डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की गई। काफी प्रयासों के बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Source: Source