पंजाब के तरनतारन जिले में पल्स पोलियो अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के 1,43,447 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला अस्पताल में बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी के मौसम को देखते हुए वैक्सीन की कोल्ड चेन बनाए रखने के विशेष इंतजाम किए हैं। अभिभावकों से सभी बच्चों को समय पर पोलियो ड्रॉप्स पिलाने की अपील की गई है। अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 574 फिक्स्ड बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 1148 डोर-टू-डोर टीमें, 33 ट्रांजिट टीमें और 49 मोबाइल टीमें भी तैनात की गई हैं। पूरे अभियान में 2450 वैक्सीनेटर अपनी सेवाएं देंगे। टीमों की निगरानी के लिए 114 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। सभी ब्लॉक के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उद्देश्य है कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सा कर्मियों, नर्सिंग छात्रों और अन्य कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
Source: Source