भारतीय वायुसेना के चेतक हेलीकॉप्टर को सोमवार सुबह तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद हुई। पायलट विषाल भास्कर और उनके सह-पायलट ने स्थिति को संभालते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर को केरीपक्कम क्षेत्र में सुरक्षित तरीके से उतारा गया। घटना के बाद तुरंत तकनीकी टीम को सूचना दी गई। तांबरम एयर फोर्स स्टेशन से रिकवरी टीम मौके पर पहुंची। आवश्यक मरम्मत कार्य के बाद हेलीकॉप्टर को दोबारा बेस पर वापस ले जाया गया। इस दौरान किसी तरह के नुकसान या चोट की सूचना नहीं मिली। वायुसेना ने इसे सफल आपातकालीन प्रबंधन का उदाहरण बताया है। मामले की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि खराबी के कारणों का पता लगाया जा सके।
Source: Source