ट्विशा मौत मामले की जांच में CBI लगातार सक्रिय है और नए तकनीकी तरीकों से जांच को आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में एजेंसी की टीम गिरिबाला के घर पहुंची, जहां हाईटेक उपकरणों की मदद से विस्तृत जांच की गई। ‘Faro Focus’ नाम की 3D लेज़र स्कैनिंग मशीन से पूरे घर और आसपास के क्षेत्र का डिजिटल मैप तैयार किया गया। इसके जरिए क्राइम सीन की सटीक स्थिति को रिकॉर्ड किया गया। CBI ने घर के अंदर घटनास्थल का रीक्रिएशन भी किया ताकि घटना की कड़ियों को बेहतर तरीके से समझा जा सके। फोटोग्राफरों और वीडियोग्राफरों ने पूरे परिसर की रिकॉर्डिंग की। जांच टीम समर्थ को भी उस सीढ़ी तक लेकर गई, जहां से ट्विशा को नीचे ले जाने की बात सामने आई थी। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाई जा रही है।
Source: Source