टिटिलागढ़ विप्र फाउंडेशन की साधारण सभा बैठक एवं पदभार ग्रहण समारोह रविवार शाम श्रीमहावीर पंचायत धर्मशाला में संपन्न हुआ। इस समारोह में नवगठित कार्यकारिणी को वरिष्ठजनों का आशीर्वाद मिला। समाजहित एवं सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। गंगाधर शर्मा को अध्यक्ष, अमित शर्मा को सचिव तथा पीयूष शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। महिला प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी में नीनू शर्मा को अध्यक्षा बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष गंगाधर शर्मा ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन आने वाले समय में समाजसेवा और जनहित के कार्यों में अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा। समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रही। यह समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Source: Source