भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सीजीएमएसी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के को भाजपा सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है। दोनों नियुक्तियों को छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रूपकुमारी चौधरी को राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कमान मिलने से उनकी राजनीतिक भूमिका का दायरा बढ़ गया है। अब वह देशभर में भाजपा के महिला मोर्चे का नेतृत्व करेंगी। रूपकुमारी चौधरी ने स्थानीय राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वह जिला पंचायत सदस्य के पद से आगे बढ़कर सांसद बनीं। उनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा तक बताई गई है। इसके बावजूद उन्होंने राजनीति में लगातार अपनी जगह मजबूत की। महासमुंद से सांसद के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई। राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी उनके राजनीतिक करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के युवा नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। भाजपा के संगठन में दोनों नेताओं को मिली जिम्मेदारी राज्य के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Source: Source