जालंधर के रामगढ़िया गुरुद्वारा साहिब के पास से एक हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी की थी, तभी चोर उसे लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो आरोपी दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक ने बाइक का लॉक तोड़कर उसे स्टार्ट किया। आरोपियों ने वारदात के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर नकली नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था ताकि पहचान छुपाई जा सके। सीसीटीवी में एक आरोपी सिख और दूसरा बिना पगड़ी का युवक दिखाई दे रहा है। दोनों ने बहुत ही शातिराना अंदाज में इस चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई लाल बाइक भी चोरी की हो सकती है। फिलहाल, तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से आरोपियों के रूट को ट्रैक किया जा रहा है। इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया है।
Source: Source