भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगामी 20 जून के जालंधर दौरे के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला भाजपा शहरी अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सर्कुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। सुशील शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 20 जून को शाम 6:30 बजे जालंधर पहुंचेंगे। बैठक में जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Source: Source