गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज़ को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और उनकी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार होना चाहिए। दिलजीत ने अपने संदेश में कहा, ‘लोकों दी आवाज़ रब दी आवाज़ हुंदी आ’, यानी जनता की आवाज़ ही ईश्वर की आवाज़ होती है। उन्होंने अधिकारियों से छात्रों की चिंताओं और मांगों को सुनने की अपील की। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आरोप लगाया कि संसद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया। पार्टी का दावा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बलपूर्वक रोकने की कोशिश की गई। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने घटनाक्रम देखने के बाद भी अपना अनशन जारी रखा है। जंतर-मंतर पर बारिश और खराब मौसम के बावजूद प्रदर्शन जारी रहे। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर नई बहस छेड़ दी है। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही हैं।
Source: Source