छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर में दूसरे विशेष आर्थिक क्षेत्र की स्थापना को मंजूरी दी है। यहां सेमी कंडक्टर निर्माण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। राज्य सरकार ने पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को 10.13 हेक्टेयर क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंजीनियरिंग आधारित सेज विकसित करने की स्वीकृति दी है। इस प्लांट में आधुनिक सेमी कंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। यह विशेष आर्थिक क्षेत्र राज्य के निर्यात को बढ़ावा देने और नए निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही कौशल विकास, नवाचार और तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। अनुमान है कि इस परियोजना से अगले पांच वर्षों में 1300 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सेमी कंडक्टर प्लांट एक ‘एंकर इंडस्ट्री’ की तरह होता है, जिससे सहायक कंपनियां भी नवा रायपुर का रुख करेंगी। हाई-वैल्यू इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों के उत्पादन और निर्यात से राज्य के राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज होगी।
Source: Source