कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में एक बेहद वीभत्स और अमानवीय मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी के साथ बर्बरता की सभी हदें पार कर दीं। चरित्र शंका के चलते आरोपी पति जितेंद्र सारथी ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया और उसे अपना व बच्चों का पेशाब पिलाया। इसके अलावा, आरोपी ने पीड़िता के बाल काट दिए, उसके चेहरे पर कालिख पोत दी और उसे बुरी तरह पीटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से सूरजपुर जिले के ग्राम रुनियाडीह का निवासी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है।
Source: Source