राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉक्टर रामचंद्र त्रयम्बक गोडबोले और डॉ. सुनीता गोडबोले को पद्मश्री से सम्मानित किया है। वे दंतेवाड़ा और अबूझमाड़ में चिकित्सा सेवा दे रहे हैं और 1 लाख से ज्यादा मरीजों का फ्री में इलाज किया है। उन्हें केंद्र सरकार ने देश के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा है। डॉक्टर दंपती 35 साल से नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। वे MAAS योजना के तहत बच्चों को कुपोषण और एनीमिया से बचाने का काम कर रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई दी है। पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जाता है।
Source: Source