छत्तीसगढ़ के टेक एक्सपर्ट गौरव तिवारी ने जेमिनाई GT नाम का एक AI प्लेटफॉर्म तैयार किया है। यह प्लेटफॉर्म कई मामलों में ओपन AI के चैट GPT और गूगल के जेमिनाई से बेहतर काम करेगा। गौरव तिवारी का दावा है कि जेमिनाई GT 8K रिजॉल्यूशन की इमेज आसानी से जनरेट कर सकता है। यह प्लेटफॉर्म एक ऑल इन वन AI सिस्टम की तरह काम करेगा। इसका उपयोग वेबसाइट डिजाइन, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, फोटो और वीडियो क्वालिटी सुधारने से लेकर एडवांस 3D डिजाइनिंग तक के कई कामों के लिए किया जा सकता है। जेमिनाई GT को तैयार करने में करीब दो साल की रिसर्च लगी। इसका बीटा वर्जन लॉन्च किया गया है और इसे सब्सक्रिप्शन मॉडल पर लॉन्च किया जा सकता है। जेमिनाई GT 12 से अधिक भाषाओं में कंटेंट जनरेट कर सकता है और इसमें ग्लिच नहीं आता है।
Source: Source