पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चिनाब नदी में संभावित बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन का दावा है कि भारत ने जम्मू-कश्मीर स्थित सलाल डैम के स्पिलवे गेट खोले हैं. इसके कारण पानी का स्तर बढ़ सकता है. सियालकोट और मराला बैराज के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है. इमरजेंसी कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं. पाकिस्तान में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. सिंधु संधि निलंबन के बाद यह पहली बड़ी घटना हो सकती है. पाकिस्तान सरकार भारत के साथ इस मामले में बातचीत कर रही है.
: Source