चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में ब्रेक फेल होने से एक मारुति वैन हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना लाहल ढांक में प्रथम कैलाश दर्शन के पास हुई। हादसे के समय वैन में बच्चों समेत कुल नौ लोग सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की। चालक ने वैन को खाई में गिरने से बचाते हुए पहाड़ी की ओर मोड़ दिया। इसके बाद वाहन पहाड़ी से टकरा गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल भरमौर में भर्ती कराया गया है। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आने की सूचना है। हादसे में वैन सवार सभी नौ लोगों की जान बच गई। परिवार जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह तहसील के सेरी गांव का रहने वाला बताया गया है। परिवार भरमौर के चौरासी मंदिर में बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। धार्मिक कार्यक्रम से लौटते समय रास्ते में यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
Source: Source