चंडीगढ़ प्रशासन आज मलोया में जनता दरबार आयोजित कर रहा है। प्रशासक गुलाबचंद कटारिया शाम 4 बजे ईडब्ल्यूएस कॉलोनी स्थित कम्युनिटी सेंटर में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। यह आयोजन लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत दिलाने के लिए किया जा रहा है। लोग पानी, सीवर, सड़क, सफाई, बिजली, आवास, स्वास्थ्य, पुलिस और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें सीधे प्रशासक के सामने रख सकेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि इससे आम लोगों और अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा। लोगों को अपनी शिकायतों से जुड़े दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है। यह आयोजन प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने पहले ही आम लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए नई व्यवस्था लागू की हुई है।
: Source