चंडीगढ़ के डड्डू माजरा रोड स्थित तोगा रोड पर कबाड़ी मार्केट में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 30 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। इस मार्केट में पुरानी गाड़ियां, इंजन, टायर और स्पेयर पार्ट्स बड़ी मात्रा में रखे हुए थे। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लंबा अभियान चलाया। आग को नियंत्रित करने में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने एहतियातन दोनों ओर से सड़क को बंद कर दिया। आसपास के इलाके को खाली कराया गया ताकि राहत कार्य में बाधा न आए। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर तैनात रहीं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि कई दुकानों का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Source: Source