बॉलीवुड फिल्म ‘हनुमान अंश’ से प्रेरित होकर अल्टूरिस्ट सिटी प्लाजा के प्रबंधक राकेश कंसल ने विशेष शो का आयोजन किया। यह शो अयान सिनेमा में रामबाग गोशाला कमेटी के सदस्यों और दैनिक गोभक्तों के लिए रखा गया। फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का सिनेमाघर में तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शो खत्म होने के बाद सभी दर्शकों को प्रसाद वितरित किया गया। राकेश कंसल और अनुज अग्रवाल ने फिल्म को सनातन धर्म और भक्ति की शक्ति का संदेश देने वाली बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाई गई घटना हजारों साल पुरानी कथा नहीं है। उनके अनुसार, यह करीब 90 साल पुराना इतिहास है, जिसके साक्ष्य आज भी मौजूद हैं। आयोजकों ने कहा कि फिल्म के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने हरियाणा सरकार से फिल्म को करमुक्त करने की मांग की। उनका कहना है कि टैक्स फ्री होने से दर्शकों को रियायती दरों पर फिल्म देखने का अवसर मिलेगा। इससे फिल्म का संदेश अधिक लोगों और परिवारों तक पहुंच सकेगा। विशेष स्क्रीनिंग में रामबाग गोशाला कमेटी के कई सदस्य और गोभक्त मौजूद रहे। इस अवसर पर संदीप सेठी, अमित बंसल, उमेश गुप्ता, सचिन गोयल समेत कई लोग शामिल हुए।
Source: Source