गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। आग बुझाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसी दौरान हाईवे से गुजर रहे एक पानी के टैंकर चालक ने रुककर आग पर काबू पाने में मदद की। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य कराई गई। फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source: Source