गुरुग्राम के सेक्टर 86 में एक घरेलू सहायिका ने अपने मालिक के भरोसे का फायदा उठाया और लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पहले दिन सामान्य रूप से घर पर काम किया, लेकिन अगले ही दिन सुबह उसने अचानक मकान मालिक से कहा कि वह अब आगे यहां काम नहीं करना चाहती और काम छोड़ने की इच्छा जाहिर की। इसके तुरंत बाद वह सोसायटी से चली गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सोसायटी के एंट्री गेट और लिफ्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी महिला का आधार कार्ड और स्थायी पता पुलिस को मिला है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। मामले की जांच जारी है। पीड़ित परिवार ने अपनी गाढ़ी कमाई की रिकवरी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
Source: Source