रायपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और गांजा तस्कर रवि साहू की 7 करोड़ 66 लाख की चल-अचल संपत्तियां सीज कर दी है। आरोपी ने पत्नी, मां और बेटे के नाम 16 प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसमें कृषि भूमि, मकान, प्लॉट, भवन और कमर्शियल वाहन शामिल हैं। यह कार्रवाई SAFEMA और NDPS एक्ट के तहत की गई है। रवि साहू पर 55 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे पहले ही 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। पुलिस ने आरोपी की अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्तियों को फ्रीज करने का प्रस्ताव SAFEMA कोर्ट मुंबई भेजा था। ऑनलाइन सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष संपत्तियों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। अब सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना इन संपत्तियों की खरीद-बिक्री या ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में NDPS एक्ट के तहत पहली बड़ी वित्तीय कार्रवाई है।
: Source