छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आरएस विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति और भौतिक उपलब्धियों की विभागवार समीक्षा की गई। अन्य पिछड़ा वर्ग सहित सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलने की स्थिति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी अधिकारियों के सामने रखी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की समीक्षा की गई। महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी महतारी वंदन, सुकन्या समृद्धि, नोनी सुरक्षा, सक्षम योजना और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की भी जानकारी ली गई। शिक्षा विभाग की प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। विद्यार्थियों को निशुल्क ड्रेस, पुस्तक और छात्रवृत्ति वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के तहत सामग्री और छात्रवृत्ति का शत-प्रतिशत वितरण किया जा चुका है। बैठक में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। पात्र हितग्राहियों की पहचान के लिए कमेटी गठित करने को कहा गया। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिले। बैठक में आयोग के सदस्य यशवंत सिंह वर्मा, नीलाम्बर और बलदाऊ राम साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आयोग के सचिव अमित कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ सुनील कुमार चंद्रवंशी और अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक भी बैठक में शामिल हुए।
Source: Source