झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान करंट लगने से दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे में छह अन्य छात्र झुलस गए हैं। सभी छात्र श्री हरि प्लस टू विद्यालय के बताए जा रहे हैं। घटना उस समय हुई जब छात्र भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का रथ हटा रहे थे। रथ 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट फैलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्कूल और इलाके में शोक का माहौल है।
Source: Source